सिद्धार्थ, अक्टूबर 5 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। लंबित विवेचनाओं को लेकर सीओ पवीन प्रकाश ने शनिवार शाम इटवा थाने में विवेचकों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों की प्रगति खंगाली और विवेचकों को साफ निर्देश दिया कि विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। मामलों का समय से निस्तारण करते हुए कार्रवाई में किसी तरह की लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी।सीओ ने साइबर अपराध से जुड़े प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति भी देखी। उन्होंने साइबर शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के साथ यक्ष ऐप पर बीट से जुड़ी सूचनाओं पर समय से टिप्पणी दर्ज करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों का सत्यापन कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखने को भी कहा। सीओ ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सं...