सिद्धार्थ, अगस्त 15 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भारत विभाजन की विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत रखने और शांति एवं सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शांति मार्च निकाला गया। पेट्रोल पंप तिराहा, बांसी स्टैंड से शुरू हुआ मार्च सिद्धार्थ तिराहे तक पहुंचा। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने सहभागिता की।शांति मार्च में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, सदस्य विधान परिषद डा. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन तथा मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे। मार्च के दौरान विभाजन के समय विस्थापन और अपनों को खोने वाले लोगों की पीड़ा को स्मरण करते हुए आप...