सिद्धार्थ, सितम्बर 28 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में लगातार हुई मूसलाधार बारिश व नदियों के जलस्तर बढ़ने के बाद क़ई गांव पानी से घिर गए। कई महत्वपूर्ण सड़कों पर बाढ़ का पानी चढ़ गया। रविवार को दोपहर बाद विधायक विनय वर्मा ने एसडीएम शोहरतगढ़ राजेश कुमार व राजस्व कर्मियों के साथ नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के गांव में पहुंच कर ग्रामीणों से बातचीत की। क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद के नकोलडीह, पन्नापुर, तमकुहवा, मुरव्वन डीह, तौलिहवा, बालानगर, इटहिया, कचरिहवा आदि गांव के तरफ़ फैले बाढ़ के पानी व जन सुरक्षा की जानकारी ली। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया शासन प्रशासन की तरफ़ से हर तरह की मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक व अधिकारी, पीड़ितों का जाना हाल किसी को भी परेशानी नहीं होगी। विधायक न...