सिद्धार्थ, अगस्त 14 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शोहरतगढ़ सीएचसी में सेवारत सीएचओ अंजली का गैर जनपद स्थानांतरण के बाद बकाया भुगतान न करने के मामले में जांच बैठ गई है। पीड़िता ने पहले सीएमओ को पत्र भेजकर पीड़ा बताई, बावजूद सुनवाई न होने पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में विधायक ने डीएम को पत्र भेजकर प्रकरण की जांच कराने की बात कही। जिसका डीएम ने संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय समिति गठित करवाकर जांच का निर्देश दिया है।

जांच समिति का गठन दरअसल, सीएचओ अंजली शोहरतगढ़ सीएचसी अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर महमूंदवा ग्रांट में तैनात थी। इन्होंने जनवरी 2018 से जुलाई 2025 तक आरोग्य मंदिर पर योगदान दिया है। जुलाई 2025 में ही म्यूच्युअल स्थानांतरण होने पर वह अपने गृह जनपद मीरजापुर में कार्यभार ...