सिद्धार्थ, जुलाई 11 -- Siddhart Nagar News: पथरा। पथरा फीडर पर आयोजित कैम्प में बकाया बिजली बिलों के निस्तारण के लिए 26 बकायादार उपभोक्ताओं ने 1.45 लाख रुपये जमा किया। 36 बिलों का संशोधन/समाधान भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को उपभोक्ताओं के समाधान के लिए कैम्प आयोजन किया जाता है। इस दौरान बांसी उपखंड के एसडीओ राकेश यादव, जेई अमरनाथ रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...