सिद्धार्थ, अक्टूबर 29 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान संवाद। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता, शपथ ग्रहण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।कला संकाय की अधिष्ठाता प्रो. नीता यादव ने कहा कि नशा व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित कर उसका भविष्य बर्बाद कर सकता है। युवाओं को अपनी पहचान डिग्री और संस्कारों से बनानी चाहिए न कि नशे से। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता सिंह ने विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे न स्वयं नशा करेंगे और...