सिद्धार्थ, अक्टूबर 24 -- Siddhart Nagar News: बांसी। आदर्श नगर पालिका बांसी में पथ प्रकाश की व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। अधिकांश वार्डों में स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। इससे राहगीरों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नवरात्र के दौरान भी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था फेल ही रही। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश पटवारी ने बताया कि बिजली की आपूर्ति होने वाली है, आपूर्ति मिलते ही तत्काल हर जगह स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...