सिद्धार्थ, सितम्बर 15 -- Siddhart Nagar News: पथरा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के पाला गांव में दो पट्टीदारों के बीच वर्षों से चला आ रहा जमीन का विवाद सोमवार को उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया जब विवादित भूमि में लगाए गए लौकी के पौधों को उखाड़ने को लेकर एक पक्ष दूसरे के घर उलाहना देने पहुंच गया। आरोप है कि वहां दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र और सास-बहू समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के पाला निवासी दोनों पट्टीदारों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पीड़ित पक्ष का कहना है कि कुछ दिन पूर्व विवादित भूमि उ...