Siddhart Nagar News: लापता महिला को पुलिस ने किया बरामद
सिद्धार्थ, अगस्त 21 -- Siddhart Nagar News: घोसियारी। थाना शिवनगर डिडई क्षेत्र के मसैचा गांव से घर से बिना बताए लापता हुई 57 वर्षीय महिला को मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिडई बाजार से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मसैचा निवासी अंशिका सिंह ने थाना शिवनगर डिडई में सूचना दी थी कि उनकी मां पुनिता देवी (57) घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम ने महिला की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद टीम ने उन्हें डिडई बाजार से सकुशल बरामद कर लिया। महिला के सकुशल मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें परिजनों के साथ भेज दिया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: आठ दिनों से लापता है लीला देवी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.