सिद्धार्थ, जुलाई 19 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर जिला गंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित हुई। पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा आमी नदी के पुनरुद्धार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि जनपद में लगाए गए सभी पौधों का समयबद्ध तरीके से जियो-टैगिंग कराई जाए, ताकि उनकी निगरानी और संरक्षण प्रभावी ढंग से हो सके।जिलाधिकारी ने कहा कि पौधरोपण अभियान की सफलता केवल पौधे लगाने से नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और जीवित रखने से सुनिश्चित होगी। डीएम ने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में स्थापित किए जाने वाले मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन निकायों में अभी तक भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां श...