सिद्धार्थ, जुलाई 6 -- Siddhart Nagar News: घोसियारी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। खरीफ फसलों की रोपाई का समय शुरू हो चुका है लेकिन क्षेत्र की सिसई रजवाहा नहर अब तक सूखी पड़ी है। नहर की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। लंबे समय से साफ-सफाई न होने के कारण नहर में जगह-जगह खरपतवार, झाड़ियां और छोटे-बड़े पेड़-पौधे उग आए हैं इससे पानी का प्रवाह पूरी तरह बाधित होने की आशंका है।क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि रोपाई का समय आ जाने के बावजूद अभी तक नहर में एक बूंद भी पानी नहीं छोड़ा गया है। इससे किसानों को निजी साधनों से सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे उनकी लागत लगातार बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: भोगनीपुर निचली गंग नहर में पहुंचा पानी, किसानों की कम हुई परेशानी किसानों का कहना है कि सिसई रजवाहा नहर से क्षेत्र के हजारों बीघा कृषि भ...