Siddhart Nagar News: रैली निकालकर अभिभावकों को किया जागरूक
सिद्धार्थ, जुलाई 8 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। डुमरियागंज क्षेत्र के जखौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय से स्कूल चलो व संचारी रोग अभियान रैली बुधवार को निकाली गई। इस दौरान अभिभावकों को जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव का भ्रमण किया। ऊंचे स्वर में बच्चों ने सब पढ़ें सब बढ़े ,शिक्षा से देश सजाएंगे, हर बच्चे को पढ़ाएंगे, दीप से दीप जलाएंगे आदि नारे लगाकर अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक बृजभूषण दुबे ने कहा कि मई से जून तक छुट्टी के बाद स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और संचारी रोगो से बचाव के लिए रैली निकाली गई है। इस दौरान अभिषेक श्रीवास्तव, आलोक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.