सिद्धार्थ, जुलाई 11 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में मानसून की दस्तक अब धीरे-धीरे असर दिखाने लगी है। पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश और फुहारों ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। हालांकि अब तक हुई बारिश खेतों की प्यास पूरी तरह नहीं बुझा सकी है, लेकिन इससे धान की रोपाई ने रफ्तार पकड़ ली है। जनपद में पिछले 24 घंटे में 20.8 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इससे गलियां कीचड़ से सन गई है। आगे भी बारिश के आसार बने हैं। किसान अच्छी बारिश की उम्मीद में तेजी से खेतों में उतर गए हैं। गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर बाद तक जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश और फुहारों का सिलसिला जारी रहा। बारिश के कारण दिनभर मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना रहा। हालांकि शाम को बादलों के बीच धूप निकलने से उमस फिर बढ़ गई। इसके बावजूद लगातार बन...