सिद्धार्थ, जुलाई 10 -- Siddhart Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के सरौली में रास्ते की जमीन को कब्जा करने से रोकने पर कुछ लोगों ने घर में घुस कर युवक की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने कानूनगों समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले का विवरण महुली क्षेत्र के विश्वनाथपुर के रहने वाले हेमंत कुमार पांडेय पुत्र शीतला प्रसाद पांडेय का आरोप है कि वह खलीलाबाद के छोटी सरौली में स्थित एनएच- 27 के निकट एक मकान मय जमीन गाटा संख्या - 119/1 मि कुछ साल पहले क्रय किए थे। यह जमीन उसने अपनी पत्नी कविता पांडेय के नाम से खरीदा है। आरोप है कि उसके पड़ोसी हरिशंकर विश्वकर्मा जो कि वर्तमान में गोरखपुर में कानूनगों के पद पर कार्यरत है। जबरदस्ती व सीना जोरी से उसके मकान के सामने रास्ते में समर सेबु...