सिद्धार्थ, सितम्बर 5 -- Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। खुनियांव विकास क्षेत्र के भटगवां गांव स्थित सरकारी राशन की दुकान पर खाद्यान्न की कालाबाजारी और घटतौली का मामला सामने आया है। पूर्ति निरीक्षक राघवेन्द्र शाही की तहरीर पर गोल्हौरा पुलिस ने कोटेदार रामपराग और उसके बेटे पुजारी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पर कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन देने, तय कीमत से अधिक वसूली करने और सरकारी खाद्यान्न का स्टॉक गायब करने का आरोप है। भटगवां गांव निवासी राजेंद्र पांडेय ने 29 अगस्त को राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की थी। शिकायत के बाद पूर्ति निरीक्षक ने 31 अगस्त और एक सितंबर को राशन की दुकान का निरीक्षण कर कार्डधारकों के बयान दर्ज किए। विस्वास की जांच के दौरान कई लाभार्थियों ...