सिद्धार्थ, अगस्त 31 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। उस्का बाजार कस्बे के रामनगर वार्ड में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इससे वार्डवासी परेशान रहे। इस समस्या को वार्डवासियों ने रविवार को चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल से बताया। उन्होंने नगर पंचायत से लिफ्ट मशीन भेजकर बिजली कर्मियों के सहयोग से बिजली आपूर्ति में तकनीक खराबी दूर कराया। इसके बाद रामनगर वार्ड में बिजली आपूर्ति बहाल हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...