सिद्धार्थ, जुलाई 28 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सहायक लेखाकार वेलफेयर एसोसिएशन बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक में सर्वसम्मत से बीआरसी नौगढ़ के सहायक लेखाकार रामकृष्ण चौरसिया को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बीआरसी डुमरियागंज के कंप्यूटर ऑपरेटर विजय श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, बीआरसी बर्डपुर के सहायक लेखाकार अभिनव श्रीवास्तव को महामंत्री, बीआरसी बांसी के सहायक लेखाकार रणवीर सिंह को कोषाध्यक्ष व बीआरसी बर्डपुर के कंप्यूटर ऑपरेटर अमित श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। नवमनोनीत जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौरसिया ने कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य आपसी सहयोग और एकता की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को संबंधित मंचों पर मजबूती से उठाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...