सिद्धार्थ, अक्टूबर 13 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के तिघरा घाट स्थित राप्ती नदी में मंगलवार नदी में दो युवकों के कूदने से इलाके में सनसनी फैल गई। एक युवक स्वयं नदी से सुरक्षित बाहर निकल गया, जबकि दूसरा युवक नदी के तेज बहाव में लापता हो गया। पुलिस और स्थानीय गोताखोर लापता युवक की तलाश में जुटे हुए हैं। गोल्हौरा गांव निवासी शक्ति प्रसाद (28) पुत्र साहबदीन और राहुल (27) पुत्र लाले सुबह घर से यह कहकर निकले थे कि वे खाद उतारने जा रहे हैं। सुबह करीब आठ बजे दोनों तिघरा घाट राप्ती नदी के पुल पर पहुंच गए और नदी में छलांग लगा दी। राहुल नदी से स्वयं निकल गया। वहीं शक्ति प्रसाद का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है जिसकी तलाश जारी है। युवक राहुल ने बताया कि उसने सुबह में ही तिघरा घाट स्थित सरकारी ठेके से ...