Siddhart Nagar News: राप्ती नदी के कटान से कई गांवों के किसान परेशान
सिद्धार्थ, जुलाई 27 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बैदौला, बंजरहवा सहित अन्य गांवों के पास से राप्ती नदी गुजरी है। जहां इन दिनों कटान तेजी से हो रही है। राप्ती नदी के कटान से कृषि योग्य भूमि नदी में विलीन होता जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि विभिन्न किसानों का अब तक करीब 20 बीघा भूमि का नुकसान हो चुका है। इससे संबंधित किसान व ग्रामीण परेशान हैं। वहीं बिजली आपूर्ति के लिए लगे टावर पर संकट मंडरा रहा था, जिसको लेकर विभाग ने दूसरे जगह दो टावर नए सिरे से खड़े कर लाइन को डायवर्ट कर दिया है। बैदौला निवासी रत्नेश रावत, नसीम अहमद, रंजीत पासवान आदि ने बताया कि डुमरियागंज नगर से सटे बैदौला-बंजरहवा गांव के पास राप्ती नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नदी के तेज बहाव से लगातार हो रहे कटान से नदी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.