सिद्धार्थ, अगस्त 6 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। बुधवार रात हुई बारिश से शहर के कई वर्डों में जलभराव हो गया है। लोगों को पानी में घुस कर आना जाना पड़ रहा है। शहर में जल निकासी का बेहतर इंतज़ाम नहीं होने से मेन रोड से लेकर वार्डों में बारिश से जलभराव हो जाता है। कुछ वर्डों और सड़क की पटरी से पानी हटने में दो से तीन दिन लग जाते हैं इससे लोगों की परेशनी बनी रहती है। लोगों का आरोप है कि नाली या नाला जो बने हैं उसे मानक के अनुरूप नहीं बनाया गया है इससे समस्या बनी रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...