Siddhart Nagar News: रात में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, उमस भरी गर्मी में बढ़ी मुश्किलें
सिद्धार्थ, सितम्बर 7 -- Siddhart Nagar News: पथरा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पथरा बाजार विद्युत फीडर से हो रही रात्रिकालीन बिजली कटौती से क्षेत्र के उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। उमस भरी गर्मी और बरसात के मौसम में रोजाना शाम के समय दो से चार घंटे बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पथरा फीडर से करीब 80 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। क्षेत्रवासियों के अनुसार पिछले एक माह से प्रतिदिन शाम आठ से नौ बजे के बाद करीब दो से चार घंटे बिजली कटौती की जा रही है। बिजली गुल होते ही गांवों और गलियों में अंधेरा छा जाता है। बरसात के मौसम में अंधेरे के कारण सांप-बिच्छू समेत जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
उपभोक्ताओं की शिकायतें उपभोक्ता लवकुश विश्वकर्मा, परमान सिंह, संजय चौधरी, खुशहाल चौधरी, राममूरत गुप्त, शिवकुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.