Siddhart Nagar News: रसोइयों को मिला डेमो चेक, कैशलेश कार्ड
सिद्धार्थ, अगस्त 24 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। पीएम पोषण योजना कार्यक्रम के तहत रसोइया सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन तहसील सभागार में किया गया। इसमें मिड-डे-मील से जुड़ी रसोइयों के मानदेय वृद्धि वाले लखनऊ में हुए सीएम के घोषणा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया और मानदेय वृद्धि की बधाई दी गई है। रविवार को कार्यक्रम में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिमाह मिलने वाले दो हजार में एक हजार बढ़ाकर कुल तीन हजार रुपये मानदेय कर दिया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आगामी रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बड़ी सौगात दी है। बीईओ संतोष कुमार शुक्ल ने कार्यक्रम में पहुंची रसोइयों को मानदेय बढ़ोतरी डेमो चेक और स्वास्थ्य बीमा कार्ड आदि वितरित किया गया है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.