Siddhart Nagar News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 102 केंद्र, 28 तक मांगी आपत्तियां
सिद्धार्थ, अक्टूबर 28 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए जिले में 102 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। केंद्रों की सूची सोमवार को जारी होने के बाद अब संबंधित विद्यालयों और अन्य पक्षों से आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए 28 अक्तूबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिले में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में परीक्षा केंद्रों की संख्या कम की गई है। पिछली बोर्ड परीक्षा के दौरान जिले में 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जबकि इस बार 102 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इस बार 17 परीक्षा केंद्र कम हुए हैं। जिले में हाईस्कूल और इंटर के 55 हजार से अधिक विद्यार्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.