सिद्धार्थ, अक्टूबर 27 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। जिला कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में एएसपी को ज्ञापन सौंपकर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी एवं उनके परिजनों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने व पुलिस की ओर से कथित दुर्व्यवहार और एकपक्षीय कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना के संबंध में निर्दोष लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किए बिना एकपक्षीय कार्रवाई की गई। इस अवसर पर अभिनय राय, कृष्ण बहादुर सिंह, राजन श्रीवास्तव, अनिल सिंह, सतीश चन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...