सिद्धार्थ, नवम्बर 15 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौहनिया चौराहे पर एक युवक की मारपीट कर उसे लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। गौहनिया निवासी पीड़ित के पिता शिवसरन पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि कठेला समय माता थाना क्षेत्र के नौडिहवा गांव निवासी छह लोगों ने उसके पुत्र राजप्रताप और ओम के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। हमले में राज प्रताप घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। चौराहे पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। आरोपित मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...