सिद्धार्थ, अक्टूबर 14 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अंतरी बाजार नवडीहवा बानगंगा नदी पुल के पास मंगलवार रात हमलावर ने एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया। लोगों ने घायल युवक को शरीर में घुसे चाकू के हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पर इलाज के लिए पहुंचाया। हालत नाजुक देख उसे गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में युवक का इलाज होना बताया जा रहा है।शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग निवासी आशीष निषाद उर्फ आसू साहनी ( 22) पुत्र पवन निषाद अपने ननिहाल कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बसहिया नीबर के घर आया हुआ था। कुछ दोस्त साथियों के साथ मंगलवार की रात बाइक से शोहरतगढ़ दशहरा का मेला देखने के लिए गया हुआ था। वापस लौटते समय रात करीब 10 बजे शोहरतगढ़ क्षेत्र के अ...