सिद्धार्थ, सितम्बर 13 -- Siddhart Nagar News: लोटन। लोटन क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी 20 वर्षीय युवक ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे लोटन सीएचसी में भर्ती करा दिया है। बताया जा रहा है कि शन्नी पुत्र बुद्धु निवासी बरगदवा का किसी बात को लेकर परिजन से कुछ दिनों से अनबन चल रहा था। इससे नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालात बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोटन ले गए। युवक का उपचार वहां चल रहा है। डॉ.अमित चौधरी ने कहा युवक का इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: युवक ने खाया जहरीला पदार्थ यह भी पढ़ें- Shamli News: पारिवारिक विवाद में युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत गंभीर यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: विषाक्त पदार्थ खाकर युवक अचेत, गंभीर

हि...