सिद्धार्थ, जुलाई 20 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जनपद के 54 एडिशनल पीएचसी पर सीएम आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में दिनभर में 1782 मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। इसमें मौसमी बीमारी वाले मरीज अधिकतर शामिल रहे। इसमें सर्दी, खांसी, बुखार के अलावा अलावा गंभीर मरीजों को भी जरूरत की परामर्श दी गई। चिकित्सकों ने मौसम की मार से परेशान मरीजों को बचाव करने की सलाह दी। सभी से कहा कि बीमारी से बचाव के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है।डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी चकचई में आयोजित मेले में चिकित्सक डॉ. अनवारुल हक ने 27 मरीजों को देखने के बाद जरूरत के हिसाब से परामर्श दिया। यह भी पढ़ें- Mau News: आरोग्य मेला : 1442 मरीजों को मिला उपचार और सलाह जांच के दौरान अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, ब...