सिद्धार्थ, अक्टूबर 15 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज कस्बे के एक वार्ड में रहने वाली किशोरी कस्बे के बैदौला स्थित एक मोबाइल टॉवर पर गुरुवार की सुबह चढ़ गई। मामला प्रकाश में आते ही लोगों की भीड़ जुट गई, परिजनों के अलावा मौके पर पहुंची पुलिस ने उतारने का प्रयास किया लेकिन करीब सात घंटे तक वह टॉवर पर बैठी रही और प्रेमी के साथ शादी कराने की जिद पर अड़ी रही। सात घंटे की जद्दोजहद के बाद उतरी किशोरी को पुलिस थाने ले गई और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। डुमरियागंज कस्बे के एक वार्ड में परिवार संग रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि गुरुवार को भोर में उसकी 15 वर्षीय पुत्री शौच के बहाने घर से निकली जो सुबह तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद आसपास खोजबीन की गई पर पता नहीं चला सका। सुबह हुई तो किसी से सूचना मिली क...