Siddhart Nagar News: मूलभूत सुविधाओं का अभाव
सिद्धार्थ, जुलाई 3 -- Siddhart Nagar News: उस्का बाजार। विकास क्षेत्र उस्का बाजार के ग्राम पंचायत बसावनपुर में सड़क, बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यस्था न होने से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में मुख्य सड़क तो बनी है लेकिन अन्य सड़कें खराब हैं। सड़क के किनारे गंदगी की भरमार है। जल निकासी की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। नाली के अभाव में लोगों के घरों के पास नल और अन्य पानी जमा रहता है इससे जलजनित बीमारियों के फैलने की संभावना प्रबल हो गई है। हबीबुल्लाह, मोबिन, राजू आदि ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बोले भागलपुर: चौकी नियामतपुर बंगाली टोला में बाढ़ से बचाव की व्यवस्था हो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.