सिद्धार्थ, जुलाई 16 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चक मझारी गांव में अपने ही पति के हाथों जान गंवा देने वाली मुफ़ीदुन को ससुराल की मिट्टी मयस्सर नहीं हो पाई, उसे बुधवार को मायके में सुपुर्द ए खाक किया गया। वहीं हत्यारोपित पति के घर ताला लगा हुआ है, वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दसहवां गांव निवासी मुफीदुन (20) की शादी एक जून 2026 को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चक मझारी गांव निवासी शमशेर अहमद (25) से हुई थी। इसके बाद से मुफीदुन चक मझारी में पति के साथ रहने लगी। मायके वालों ने आरोप लगाया कि उसे दहेज के लिए पति व ससुराल के लोग प्रताड़ित करने लगे。

हत्या की सूचना मंगलवार को मुफीदुन की मां को दामाद शमशेर ने बताया कि उसकी बेटी की हत्या कर शव को घर में दफन कर ...