सिद्धार्थ, नवम्बर 7 -- Siddhart Nagar News: बिजौरा। त्रिलोकपुर थाने की मिशन शक्ति टीम ने पारिवारिक विवाद में हस्तक्षेप कर एक परिवार बिखरने से बचा लिया। पुलिस की काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने को राजी हो गए। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को बिशुनपुर निवासी अनीता पत्नी शिवकरन ने पति से कहासुनी और मनमुटाव होने की शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। दोनों ने खुशी-खुशी साथ रहने पर सहमति जताई। इसके बाद पुलिस ने दंपती को सकुशल घर भेज दिया। टीम में आरक्षी अमरेश कुमार पांडेय, चंद्रशेखर यादव, आनंद निषाद व महिला आरक्षी रूपा, कांति शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...