सिद्धार्थ, जुलाई 15 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। खेसरहा थाना क्षेत्र के मिरवापुर गांव में मंगलवार को दो बच्चों की नाले में डूबने से मौत के मामले में शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है। बीएसए ने बीईओ की रिपोर्ट पर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

घटना का विवरण दरअसल नाले में नहाने के दौरान डूबे बच्चे गांव के ही प्राइमरी स्कूल में पढ़ने गए थे। पढ़ाई के समय में ही दोनों बच्चे अन्य बच्चों के साथ स्कूल के पास से गुजरे नाले में नहाने चले गए। नहाने के दौरान दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंप रिपोर्ट तलब की।

जांच का परिणाम खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में पता चला कि कक्षा अध्यापक रमेश कुमार गु...