Siddhart Nagar News: मासूम बच्ची से अश्लील हरकत के आरोप में पुजारी गिरफ्तार
सिद्धार्थ, अक्टूबर 5 -- Siddhart Nagar News: बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाला 55 वर्षीय व्यक्ति गांव के मंदिर पर पुजारी है। रविवार दोपहर में उसने मिठाई का लालच देकर छह वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी दूधनाथ चौबे पुत्र कल्पनाथ निवासी भवानीपुर थाना पनियरा जनपद महराजगंज के खिलाफ धारा 74 बीएनएस व 9(एम)/10 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.