सिद्धार्थ, नवम्बर 7 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज कस्बे में इटवा मार्ग पर स्थित एक होटल के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल बाइक सवार युवक कैली अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के तेनुहार उर्फ कठौतिया गांव निवासी आशीष कुमार (29) पुत्र नेबूलाल गुरुवार की शाम छह बजे किसी काम से मंदिर चौराहे से होकर इटवा मार्ग पर स्थित एक होटल के आगे जा रहा था कि अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हो गए। उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी बेंवा रेफर कर दिया। वहां से कैली अस्पताल बस्ती रेफर किया गया था। ग्राम प्रशासक मनोज निषाद ने बताया कि उसकी बस्ती में मौत ह...