सिद्धार्थ, जुलाई 20 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। क्षेत्र के शोहरतगढ़-चेतिया मार्ग से करौंदा जाने वाला लगभग एक किमी क्षतिग्रस्त मार्ग का निर्माण न होने से लोगों में रोष है। यह मार्ग पिछले तीन दशकों से उपेक्षित है, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग से आधा दर्जन गांव के लोग प्रभावित हैं। करौंदा, भपसी, खिरकिया सहित आधा दर्जन गांव के लोगों ने कहा कि बारिश होने पर क्षतिग्रस्त मार्ग और भी जानलेवा साबित हो जाता है। बरसात के समय बाइक सवार व चार पहिया वाहन चालक चार किमी की दूरी अधिक तय करके दूसरे मार्ग से होकर आने जाने को विवश हैं। ग्रामीण रंजीत यादव,अख्तर हुसैन, अहमद हुसैन, रामबहाल यादव, सुनील यादव आदि ने कहा कि पिछले वर्ष संबंधित विभाग ने खेतों की मिट्टी निकालकर गड्ढों को भर दिया था। बारिश ...