सिद्धार्थ, सितम्बर 3 -- Siddhart Nagar News: लोटन। लोटन कस्बे में सोमवार को हुए दो पक्षों में मारपीट के मामले में पुलिस ने 17 लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों पक्षों में मोमो खाने को लेकर विवाद हुआ था। सोमवार की शाम लगभग छह बजे विकास उपाध्याय निवासी सिकरी थाना मोहाना नाश्ता करने लोटन कस्बे में एक फास्ट फूड की दुकान पर आए थे। मोमो खाने को लेकर हुए विवाद में मामला मारपीट तक पहुंच गया था। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। पुलिस मारपीट मामले में दोनों पक्षों के आठ नामजद व नौ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Pakur News: छेड़खानी व मारपीट मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज लोटन कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...