सिद्धार्थ, अक्टूबर 19 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। खेसरहा क्षेत्र के एक बैंक शाखा पर एटीएम से रुपये निकालने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। हांलाकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने थाने पर पहुंचते ही समझौता कर लिया। वायरल वीडियो में बैंक शाखा के बाहर दो युवक आपस में भिड़ रहे हैं। इसमें एक पुलिसकर्मी बीच-बचाव करता हुआ दिख रहा है। थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि मामला थाने पर आया था। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...