Siddhart Nagar News: मारपीट करने व गले की माला छीनने का आरोप
सिद्धार्थ, अगस्त 29 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। भवानीगज थाना क्षेत्र के धौरहरा धर्मपुर में एक महिला ने गांव के ही दो व्यक्ति पर मारपीट करने व गले से सोंने की माला छीनने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक थाने पर उसकी सुनवाई न होने से सीओ से न्याय की गुहार लगाई है। धौरहरा धर्मपुर गांव की पीड़िता गीता देवी पत्नी रामनेवास ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 25 अगस्त को दिन 11 बजे बिना किसी वज़ह के गांव के ही कुछ लोगों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा। इस दौरान गले में पहना हुआ सोने की माला छीन ली। मांगने पर उसे वापस नहीं किया जा रहा है। थानाध्यक्ष से शिकायत किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। सीओ से मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग है। सीओ बृजेश वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.