सिद्धार्थ, अक्टूबर 12 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। पवित्र कुरआन व हदीसों के जरिए बहुत सी जगहों पर अल्लाह की इबादत करने के साथ वालिदैन के साथ अच्छा बर्ताव करने का हुक्म दिया गया है। इसलिए हर शख्स को अपने मां बाप की खिदमत नेक दिल से करना बहुत जरूरी है। इससे जन्नत को हासिल किया जा सकता है। ये बातें रविवार शाम हल्लौर वक्फ बोर्ड इमामबाड़ा में आयोजित मजलिस में मौलाना रईस अहमद जाफरी ने कहीं। उन्होंने कहा कि मां-बाप के साथ एहसान के तरीके जो हदीस से साबित है वह ये है कि दिल की गहराइयों से उनसे मोहब्बत रखे। बोलचाल उठने बैठने में अदब का ख्याल रखने के अलावा उनकी शान में अच्छे लफ्जों का इस्तेमाल करें। अंत में शहीद इमाम हुसैन व उनके साथियों का जिक्र सुनकर लोगों की आंखें नम हो गई। इस दौरान जमाल हैदर, सरवर मेहंदी, दावर हुसैन, मुन्ना रिजवी, आफ़ताब ...