सिद्धार्थ, अक्टूबर 22 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की लंबित मांगों को लेकर लखनऊ के इको गार्डन में 23 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में सिद्धार्थनगर के सीएचओ भी शामिल हैं। मंगलवार को सीएचओ का एक प्रतिनिधिमंडल कपिलवस्तु क्षेत्र के विधायक श्यामधनी राही से मुलाकात की और मांगों के समर्थन में मांगों से संबंधित मांगपत्र सौंपा। विधायक ने मुख्यमंत्री तक पत्रक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया। बुधवार को लखनऊ में जिले से पहुंचे सीएचओ ने संगठन की मांगों के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की। सीएचओ की प्रमुख मांगों में संवर्ग का कैडर निर्माण, समान कार्य-समान वेतन, नियमितीकरण, पीबीआई को मूल वेतन में मर्ज अथवा समायोजित करना तथा रिक्त पदों के सापेक्ष स्थानांतरण और म्यूचुअल ट्रांसफर की व्यवस्था श...