सिद्धार्थ, सितम्बर 21 -- Siddhart Nagar News: बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बांसी तहसील परिसर में मुकदमे की पैरवी करने पहुंची एक महिला और उसके पिता के साथ शुक्रवार को मारपीट करने के मामले में महिला की तहरीर पर बांसी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए रविवार को तहरीर दी है।

मारपीट की घटना बांसी क्षेत्र के चरथरी गांव निवासी किरन पत्नी दिलीप कुमार अपने पिता खेसरहा थाना क्षेत्र के अबारी गांव निवासी दूधनाथ पुत्र पलटन के साथ शुक्रवार को तहसीलदार न्यायालय में मुकदमे की पैरवी के लिए आई थी। आरोप है कि दिन में 11 बजे जब दोनों एसडीएम बांसी के चैंबर के सामने पहुंचे तभी वहां मौजूद गणेश पुत्र कन्हैया और दीनानाथ पुत्र दूधनाथ निवासी चरथरी ने अपशब्दों का प्रयोग शुरू कर दिया। विरोध करने पर...