सिद्धार्थ, अक्टूबर 19 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़। महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के तहत रविवार को चिल्हिया थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य के नेतृत्व में ग्राम फैजपुर में बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं, लड़कियों व बच्चों को गुड टच व बैड टच की जानकारी देने के साथ महिलाओं के सुरक्षा, आत्मनिर्भर बनने का तरीका बताते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। दहेज उत्पीड़न व पॉक्सो एक्ट व महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जारी हेल्प लाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान कांस्टेबल राजन कुमार, महिला कांस्टेबल मनीता व आंचल आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को दी गई अपराधों से बचाव की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान ...