सिद्धार्थ, सितम्बर 5 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा मरीजों के अस्पताल पहुंचने पर बाहर से दवाइयां लिखने पर विधायक विनय वर्मा ने गहरी नाराजगी जताई है। विधायक ने सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिया कि सरकार की मंशानुरूप मरीजों का बेहतर इलाज व्यवस्था देकर उन्हें अस्पताल से ही उचित जांच व दवाएं दें। कहा कि बाहर की दवाओं के आर्थिक बोझ तले ग़रीब मरीज़ परेशान हो रहा है। सीएचसी शोहरतगढ़ पर बाहर की दवाएं लिखने, विभन्नि बीमारियों से जुड़े चेकअप को बाहर से कराने की शिकायत लगभग हर दिन होती रहती है। विधायक विनय वर्मा ने सीएचसी अधीक्षक डॉ एके आजाद से कहा कि सरकारी अस्पताल की व्यवस्था को सुधार कर जनता व मरीजों की सहूलियत पर ध्यान दें और आसपास में व्याप्त भ्र्ष्टाचार पर अंकुश लगायें। ऐसा न होने उच्चाधिकारियो...