Siddhart Nagar News: मटका फोड़ प्रतियोगिता में विशुनपुरवा की टीम ने मारी बाजी
सिद्धार्थ, सितम्बर 7 -- Siddhart Nagar News: पथरा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को पथरा बाजार में युवाओं की ओर से मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह ने किया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में पथरा बाजार सहित आसपास के गांवों की कई टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पथरा, विशुनपुरवा, सेहरी बुजुर्ग, भग्गोभार, कम्हरिया बुजुर्ग समेत अन्य गांवों की टीमों ने ऊंचाई पर बांधे गए मटके को फोड़ने के लिए जोर आजमाइश की। युवाओं के प्रयास और रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।कई प्रयासों के बाद शाम को विशुनपुरवा की टीम ने मटका फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। यह भी पढ़ें- Madhubani News: मटका फोड़ने को युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.