सिद्धार्थ, अगस्त 27 -- Siddhart Nagar News: खेसरहा। मकान में बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी शैलेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र रंगी लाल व बुधिराम पुत्र विश्वनाथ के बीच काफी दिनों से मकान बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह उसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ जो मारपीट में बदल गया। इसमें एक पक्ष से शैलेन्द्र, जितेंद्र, शीलू शुभावती व पिंकू को चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष से बुधिराम, सुरेन्द्र व राधा को भी चोटें आई हैं। दो दिन पूर्व भी इसी को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें पुलिस ने सुरेन्द्र, बुधिराम पुत्र विश्वनाथ व सुगंध आदि के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- Kodarma News: पुराने विवाद में मारपीट, दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया मामला मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को...