सिद्धार्थ, सितम्बर 20 -- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज। बढ़नी चाफा स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला प्रांगण में निर्माणाधीन हाल के छत की ढलाई कार्य का शनिवार को चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि हाल का निर्माण होने से यहां के श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी और उन्हें अपने कार्यक्रमों के आयोजन के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। हाल के निर्माण से मुख्य बाजार के सैकड़ों परिवारों को मांगलिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक स्थायी एवं सुविधाजनक स्थल उपलब्ध होगा। इस दौरान शैलेन्द्र गुप्ता, केशवराम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...