Siddhart Nagar News: भारी बारिश को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद
सिद्धार्थ, सितम्बर 26 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। जिले में भारी बारिश को देखते हुए डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने 26 सितंबर को कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी बीएसए शैलेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह आदेश जिले में संचालित सभी परिषदीय विद्यालयों के साथ सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में लागू होगा।कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालय 26 सितंबर को बंद रहेंगे। प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। बीएसए ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: भारी बारिश को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूल कल रहेंगे बं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.