सिद्धार्थ, नवम्बर 7 -- Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। नौगढ़ क्षेत्र के बी पैक्स बेल्टीकर में अवैध निर्माण पर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम के साथ सहायक विकास अधिकारी नौगढ़ अम्बरीश यादव की उपस्थिति में समिति के सामने हो रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। अफसरों ने कहा कि जो लोग भी अवैध रूप से समिति की भूमि पर अतिक्रमण किए हुए हैं उन्हें नोटिस देकर हटाने के लिए निर्देशित किया गया है। दरअसल गुरुवार को राजस्व लेखपाल और समिति के सचिव ने बी पैक्स बेल्टीकर की भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे लोगों को मौके पर जाकर निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा। यह भी पढ़ें- Bagaha News: रामनगर में दूसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान इसके बावजूद रात में उन लोगों ने दीवाल...