सिद्धार्थ, सितम्बर 13 -- Siddhart Nagar News: शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ थाना गेट के पास सड़क के किनारे खड़ी पीएसी की गाड़ी के पीछे से अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार टकरा कर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिल्हिया थाना क्षेत्र के भड़ेहर ग्रांट के टोला पिपरा निवासी धीरेंद्र प्रताप यादव (55) पुत्र लल्लन यादव शनिवार की शाम चार बजे बाइक से शोहरतगढ़ बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे थाना शोहरतगढ़ के गेट के पास पहुंचे। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे थाने के पास खड़ी पीएससी की गाड़ी के पीछे से भिड़ गई।इसमें धीरेंद्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना देखकर मौजूद पुलिस जवानों ने एक निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प...